CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मी, नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और रणनीति का मिला इनाम 

31 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 51 views
Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मी, नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और रणनीति का मिला इनाम 

सुकमा। Chhattisgarh : नक्सलियों के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाकर मैदान में डटे अधिकारियों और जवानों को केंद्र सरकार ने सम्मानित किया है। केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Service) से इस वर्ष छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मानित हुए हैं।

राज्य के एडीजी विवेकानंद सिन्हा और बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रभावी रणनीति के लिए यह पदक प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय, पूर्व नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार, कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय, गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा और एसपी विकास कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।

अधिकारियों की टीम में एएसपी रॉबिनसन गुरिया, एएसपी मयंक गुर्जर, एएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता और जयंत कुमार वैष्णव सहित नक्सल क्षेत्र में काम कर रहे कई अन्य पुलिस अधिकारियों को भी पदक मिला है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह सम्मान नक्सल विरोधी अभियानों में कुशल नेतृत्व, रणनीतिक सफलता और उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया है। इसके अलावा सीआरपीएफ़ के कई अधिकारियों व जवानों को भी यह पदक उनकी वीरता और समर्पण के लिए दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के 222 पुलिसकर्मी पदक से सम्मानित

विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के कुल 1,466 कर्मियों में से छत्तीसगढ़ के 222 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.