CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

Chhattisgarh : धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का खेल; धान में नमी–कचरा बताकर पैसे की मांग

26 Nov 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 79 views
Chhattisgarh : धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का खेल; धान में नमी–कचरा बताकर पैसे की मांग


बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की महमंद सेवा सहकारी समिति में किसानों से अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचाने की आशंका है। ग्राम महमंद के किसान राजू यादव ने कलेक्टर से शिकायत कर जानकारी कि दिनांक 25 नवंबर 2025 को जब वह अपना धान बेचने उपार्जन केंद्र गए, तो वहाँ पदस्थ सेल्समेन शत्रुघ्न पटेल ने उनसे कमीशन माँगा।


नमी-कचरा बताकर किसानों को कर रहा परेशान


शिकायतकर्ता राजू यादव का आरोप है कि सेल्समेन शत्रुघ्न पटेल ने उनके धान को जमीन पर गिरवाकर उसे गलत तरीके से नमी और कचरा वाला बताया। किसान का कहना है कि धान पूरी तरह मानक के अनुरूप था। सेल्समेन ने धान खरीदने के बदले सीधे कमीशन की मांग की, और जब राजू यादव ने अवैध राशि देने से मना किया, तो सेल्समेन ने धान लेने से साफ इंकार कर दिया।

राजू यादव ने बताया कि इसी तरह का किस्सा उसी समय एक अन्य कृषक के साथ भी हुआ। सेल्समेन ने पहले उसे भी नमी-कचरा बताकर सताना चाहा, लेकिन जब उस किसान ने पैसे दिए, तो उसका धान फौरन स्वीकार कर लिया गया।

किसान का कहना है कि समिति में पदस्थ यह कर्मचारी किसानों के साथ निरंतर शोषण कर अवैध उगाही कर रहे हैं। इससे गरीब किसानों को अतिरिक्त खर्च और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कलेक्टर को मिली इस शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर ताबड़तोड़ प्रशासनिक कार्रवाई होने के संकेत मिल रहे हैं।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.