रायपुर। CG NEWS: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता Rahul Gandhi एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने एयरपोर्ट पहुंचकर राहुल गांधी का आत्मीय अभिनंदन किया और उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी के रायपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरमीत सिंह होरा ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ सौजन्य मुलाकात की।

बता दें कि राहुल गांधी अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की।
करीब 4 घंटे के प्रोग्राम के बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट के पास ही रुककर राहुल गांधी ने टपरी पर चाय पी और PCC चीफ दीपक बैज को बिस्किट खिलाया। इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
अभनपुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ रही कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धक्का-मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है।