बिलासपुर। CG NEWS : जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विवरण के अनुसार, जून 2025 में पीड़िता की पहचान अशोक नगर निवासी सूरज यादव से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाया। इस भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन समय बीतने पर जब युवती ने शादी की बात कही, तो वह अपने वादे से मुकर गया और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने 19 जून 2026 को तोरवा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अगले ही दिन 20 जून को आरोपी सूरज यादव को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।