जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के नवागढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां अज्ञात चोरों ने एक देसी फार्म हाउस को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और देसी मुर्गियां चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोर जाते-जाते वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ के कृष्णाबंद तालाब के पास इलियास खान का देसी फार्म हाउस स्थित है। बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी देसी मुर्गियों को चोरी कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा भी निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने पर फार्म हाउस संचालक इलियास खान ने नवागढ़ थाने में सूचना दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि नवागढ़ पुलिस इस चोरी की वारदात का खुलासा कब तक कर पाती है।