सुकमा। CG BREAKING : जिला सुकमा के भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के घने जंगलों में DRG की टीम और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात IED विशेषज्ञ एवं ASP आकांश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश रचने वाला कोंटा एरिया कमेटी का जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा ढेर हो गया। मुठभेड़ में कुल 03 माओवादी मारे गए, जिनमें 02 महिला माओवादी शामिल हैं।
मुठभेड़ स्थल से .303 रायफल, BGL लॉन्चर, गोला-बारूद, माओवादी दस्तावेज़ और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
सटीक इनपुट पर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन — SP सुकमा
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि तुमालपाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने पर DRG टीम ने सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान माओवादियों ने फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में तीनों माओवादी ढेर हो गए।
दस्तावेज़ों और प्रारंभिक पहचान के आधार पर मारे गए माओवादी कैडरों की जानकारी—
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों की प्रोफ़ाइल
1. माड़वी देवा
•निवासी: पोटानार, थाना भेज्जी, जिला सुकमा
•पद: एरिया जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर टीम कमांडर
•इनामी राशि: ₹5 लाख
•आरोप: अनेक नागरिक हत्याएँ, हमले, IED ब्लास्ट की योजना, ASP आकांश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड
2. पोडियम गंगी
•निवासी: पेद्दापाड़, जिला सुकमा
•पद: एरिया CNM कमांडर
•इनामी राशि: ₹5 लाख
3. सोड़ी गंगी
•निवासी: वेरमगुंडु, थाना किस्टाराम
•पद: एरिया कमेटी सदस्य
•इनामी राशि: ₹5 लाख
बरामदगी
मुठभेड़ स्थल से
•.303 राइफल
•BGL लॉन्चर
•गोला-बारूद
•हथियारों के पुर्जे
•माओवादी दस्तावेज़
•दैनिक उपयोग की सामग्री
जब्त की गई।
“बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है” — IGP सुन्दरराज पट्टलिंगम
बस्तर रेंज के IGP सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी संगठन अब पूरी तरह टूटने की कगार पर है और उसकी हिंसक गतिविधियाँ असरहीन हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 233 माओवादी (Central Committee Members, DKSZC Members, PLGA Cadres सहित) सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे जा चुके हैं, जो माओवादी नेटवर्क की निर्णायक कमजोरी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में DRG, बस्तर फाइटर्स, CRPF सहित सभी बलों द्वारा व्यापक सर्चिंग लगातार जारी है।