Bilaspur News : बिलासपुर में पानी संकट गहराने के संकेत मिल गए हैं। खूंटाघाट बांध से शहर को मिलने वाली पानी की सप्लाई 21 नवंबर से पूरी तरह बंद हो जाएगी। कारण है बांध से बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाने वाली नहर में गंभीर रिसाव।
आपको बता दें कि, दो साल पहले 300 करोड़ की अमृत मिशन योजना के तहत बनाई गई इस नहर और पाइपलाइन में अचानक रिसाव सामने आने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।नगर निगम के कार्यपालन अभियंता के अनुसार जल संसाधन विभाग 21 नवंबर से मरम्मत कार्य शुरू करेगा, जिसे पूरा होने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं।
इस दौरान शहर में पानी सप्लाई सीमित समय और कम मात्रा में दी जाएगी। सप्लाई बंद होने पर निगम उन ट्यूबवेल और मोटर पंपों का सहारा लेगा, जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। इनसे शहर की सभी 22 पानी टंकियों को भरकर सप्लाई जारी रखने की तैयारी है। जहां अभी सुबह-शाम 3-3 घंटे पानी मिलता है, मरम्मत अवधि में यह घटकर 2 से सवा 2 घंटे रह सकता है। बिजली गुल होने पर सप्लाई और कमजोर पड़ने की चेतावनी भी दी गई है।
निगम ने साफ कहा है। की जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी सप्लाई की जाएगी ताकि शहरवासियों को परेशानी न हो। खूंटाघाट नहर की मरम्मत पूरी होने तक बिलासपुर को सीमित पानी से ही काम चलाना होगा।
The post Bilaspur News : बिलासपुर में गहराया संकट! नलों में 20 दिनों तक नहीं आएगा पानी…..टेंशन में शहरवासी appeared first on Grand News.