मोबाइल ऐप से दर्ज होगी श्रमिकों की हाजिरी, कार्यों की जियो टैगिंग और रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया समझाई
बिलासपुर। वीबी-जी राम जी योजना के तहत 1 दिसंबर से काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जनपद पंचायत बिल्हा में मेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें श्रमिकों की हाजिरी दर्ज करने से लेकर काम की जियो टैगिंग और मेट पंजी के संधारण की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मेटों को एनएमएमएस मोबाइल ऐप के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई गई। इसी ऐप के जरिए श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कार्यस्थल की जियो टैगिंग करने और मेट पंजी में जरूरी रिकॉर्ड दर्ज करने का तरीका बताया गया।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह और कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद देवांगन ने प्रशिक्षण में मेटों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और कार्यों का विवरण सही तरीके से दर्ज करने के लिए कहा।
अधिकारियों ने कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने और योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण में तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सहायक भी
मौजूद रहे।