सिहोरा में 5वीं और 8वीं पूरक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू


सिहोरा


राज्य शिक्षा केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सिहोरा में 5वीं और 8वीं पूरक पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में शुरू हो गया है।

प्रभारी प्राचार्य विनोद पटेल, बी.आर.सी.सी. सिहोरा बृजेश श्रीवास्तव, और बी.ए.सी. अश्वनी उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्य संचालित किया जा रहा है। हेड वैल्यूअर अशोक तिवारी, राजेश नेमा, संजीव शर्मा, बी.ए.सी. संजीव गुप्ता और कंट्रोल रूम प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने मूल्यांकन प्रक्रिया का शुभारंभ कराया।

मूल्यांकन कार्य में प्रत्येक कक्ष के प्रभारी के रूप में 8वीं कक्षा के लिए रामलखन तिवारी, बृजेश झारिया, अब्दुल रहीम खान, और 5वीं कक्षा के लिए रामशरण बागड़ी, रूपाली श्रीवास्तव, राजेश्वरी सोनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष लखेरा, प्रमोद नामदेव, विष्णु पटेल, योगेन्द्र मिश्रा, और संजीव उरमलिया भी मूल्यांकन प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं।

बी.आर.सी. बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी पूरक पुनः परीक्षा के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के विषयवार लगभग 40 मूल्यांकनकर्ताओं को इस कार्य में लगाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण और संकलन के लिए एक स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है।

प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद एक पर्ण भरकर राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर संबंधित हेड वैल्यूअर की सहायता से प्राप्तांकों की ऑनलाइन फीडिंग करनी होगी। इस व्यवस्थित प्रक्रिया से मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से किया जा रहा है।

.AD