CG | Wed, 24 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

24 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 2 views
CG NEWS: सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद और भिलौनी मुख्य मार्ग के नवनिर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। ग्रामवासियों ने एसडीएम पामगढ़ और थाना पामगढ़ में ज्ञापन सौंपकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की अनुमति मांगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं इस मार्ग से भारी-भरकम कमर्शियल वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे सड़क की हालत और भी बदतर हो गई है। धूल उड़ने के कारण ग्रामीणों को सांस और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और स्कूली बच्चों की गाड़ियां भी इस रास्ते से गुजरने में भारी परेशानी झेल रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे वे आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो 29 जून 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों ने यह भी आश्वासन दिया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा, और इससे किसी भी प्रकार की सार्वजनिक व्यवस्था बाधित नहीं होगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.