CG | Wed, 24 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: पुरानी रंजिश में विवाद करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

24 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 2 views
CG NEWS: पुरानी रंजिश में विवाद करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

सकरी। CG NEWS: सकरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर लगातार विवाद, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी घटनाओं में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में शिकायतें दर्ज होने के बावजूद वे लगातार अशांति फैलाने और लोक शांति भंग करने की गतिविधियों में संलिप्त थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी थाना पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी करने वालों और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.