CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर CM साय ने जताया शोक

31 Jul 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 141 views
राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर CM साय ने जताया शोक

रायपुर। राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राष्ट्रसेवा और नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, "राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज निर्माण और नारी सशक्तीकरण को समर्पित रहा। उन्होंने जिस निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ समाज को दिशा दी, वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"


राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका श्रीमती प्रमिला ताई मेढ़े जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।


प्रमिला ताई जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और नारी सशक्तीकरण को समर्पित रहा। उनका जीवन, समर्पण और सेवा कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।


ईश्वर से प्रार्थना है…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 31, 2025


उन्होंने आगे कहा कि प्रमिला ताई का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सादगीपूर्ण और अनुकरणीय था। उन्होंने राष्ट्रीय सेविका समिति के माध्यम से लाखों महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उनके नेतृत्व में संगठन ने सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।"


प्रमिला ताई मेढ़े वर्षों तक राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख संचालिका रहीं और उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में महिला नेतृत्व को एक नई दिशा दी। उनकी कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता को पूरे राष्ट्र में सराहा गया। उनके निधन से सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक महान प्रेरणा स्तंभ का अवसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला संस्थाओं और राजनीतिक नेतृत्व ने भी प्रमिला ताई के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनके योगदान को युगांतकारी बताया है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.