CG | Mon, 10 August 2026

No Ad Available

राजपुर वन इलाके में मुनादी कराई गई, 35 हाथियों का डेरा

11 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 160 views
राजपुर वन इलाके में मुनादी कराई गई, 35 हाथियों का डेरा

बलरामपुर। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में पिछले दो दिनों से 35 हाथियों का एक बड़ा दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इस दल में 4 नन्हे शावक भी शामिल हैं, जो झुंड के साथ जंगल और सड़क किनारे घूमते देखे जा रहे हैं। हाथियों का यह दल दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (NH-343) के आसपास डेरा जमाए बैठा था, जिससे राहगीरों और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अनुसार, इस दल को NH-343 से दूर करने के लिए वनकर्मियों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन हाथियों के बड़े झुंड और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। आखिरकार हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने में सफलता मिली। फिलहाल हाथियों का पूरा दल राजपुर वन परिक्षेत्र के दुप्पी गांव के जंगल में मौजूद है।

रेंजर महाजन साहू ने बताया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतने बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.