CG | Tue, 27 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

27 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 810 views
CG NEWS : 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

बलौदा बाजार। CG NEWS : जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। दोस्तों के साथ घर से निकले सुजल गेंड्रे का शव सोमवार सुबह ग्राम खटियापटी स्थित डबरी में मिला। घटना के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि किशोर की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

मामला बलौदा बाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान धनगांव निवासी सुजल गेंड्रे, पिता संतराम गेंड्रे, उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुजल अपने दोस्तों के साथ सुहेला रोड स्थित अरसिहा डबरी की ओर गया था। सोमवार सुबह उसका शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद लेने की तैयारी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.