हैदराबाद। Entertainment News: तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह हैं उनकी भतीजी भारती घट्टामनेनी, जो जल्द ही टॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली हैं। दिवंगत एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू की बेटी भारती को लेकर डायरेक्टर तेजा ने एक रोमांटिक फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक भारती ने फिल्म से जुड़े एक वर्कशॉप में हिस्सा लिया और अपना लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है। परिवार और फैंस दोनों ही उनके डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
कहा जा रहा है कि भारती को फिल्म में लेने का आइडिया तब पक्का हुआ जब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा। महेश बाबू के सुपरहिट गाने ‘कुरिची मदाथापेट्टी’ पर किया गया उनका डांस वायरल हुआ और इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी वीडियो ने डायरेक्टर तेजा का ध्यान खींचा और उन्हें लॉन्च करने का रास्ता खोल दिया।
भारती सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अभी तक उन्होंने केवल 7 पोस्ट किए हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या 27 हजार से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके पुराने पोस्ट पर फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
एक फैन ने लिखा – “ऑल द बेस्ट भारती, आप जरूर टॉलीवुड में छा जाएंगी।” वहीं दूसरे ने कहा – “आपका डेब्यू देखने का बेसब्री से इंतजार है।”
महेश बाबू और रमेश बाबू का परिवार भारती की एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित है। अब देखना होगा कि डायरेक्टर तेजा की रोमांटिक फिल्म में भारती किस तरह का जादू चलाती हैं और क्या वे टॉलीवुड में अपने परिवार की तरह ही स्टारडम हासिल कर पाती हैं।