CG | Mon, 10 August 2026

No Ad Available

दुर्ग में ट्रेन यात्री की मौत

15 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 167 views
दुर्ग में ट्रेन यात्री की मौत


दुर्ग। कामख्या एक्सप्रेस में सफर के दौरान असम के एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक महाराष्ट्र से अपने घर जाने के लिए निकला था। ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, तब युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक के शव को बिलासपुर में उतारा गया, जिसके बाद जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार असम का रहने वाला रॉबर्ट संगमा अपने परिचितों के साथ महाराष्ट्र में कैटरिंग का काम करता था। वहां काम खत्म होने के बाद वो अपने परिचितों के साथ घर लौट रहा था। राबर्ट और उसके साथी कामख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। उनके पास वेटिंग टिकट थी। कंफर्म बर्ड नहीं मिलने के कारण किसी तरह जगह बनाकर ट्रेन में बैठ गए।

बताया जा रहा है कि ट्रेन जब दुर्ग स्टेशन पहुंची, तब रॉबर्ट संगमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके परिचितों को कुछ समझ आता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उनके साथियों ने तत्काल रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद उसके परिचितों ने बिलासपुर स्टेशन पहुंचने पर युवक के शव को ट्रेन से उतारा। जिसके बाद जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई किया। इस दौरान परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके परिचितों ने बिलासपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.