भरत सिंह चौहान/ जांजगीर-चांपा। CG VIDEO : जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटमीसोनार से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाजारपारा स्थित स्कूल में बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय मजदूरी का काम करवाए जाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की शिक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट की है। स्कूल की प्रधान पाठक पर बच्चों से मजदूरी करवाने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आखिर स्कूल में पढ़ाई के समय बच्चों से काम क्यों करवाया जा रहा था? क्या बच्चों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है या उनसे मजदूरी करवाई जा रही है?
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होती है।