CG | Mon, 28 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

28 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 975 views
CG NEWS: नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में वार्ड क्रमांक 11 निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार टण्डन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 15 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में नगर पालिका कार्यालय पहुंचा और कर्मचारी के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगा। इस दौरान शासकीय दस्तावेज फाड़ने और काम में बाधा डालने का भी आरोप है।

इसके बाद आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचा और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी और सामने पड़े पत्थर से कर्मचारी के सिर पर वार कर दिया, जिससे कर्मचारी घायल हो गया।

शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। अकलतरा क्षेत्र में आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.