CG | Fri, 02 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और अस्पष्ट नंबर प्लेट से यातायात व्यवस्था प्रभावित, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

01 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 1012 views
CG NEWS : शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और अस्पष्ट नंबर प्लेट से यातायात व्यवस्था प्रभावित, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या अब यातायात पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर व्यस्त सड़कों तक ई-रिक्शा की बेतरतीब आवाजाही से यातायात प्रभावित हो रहा है। कई वाहनों की नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर, यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर लोगों में नाराजगी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा समेत सभी तिपहिया वाहनों की निगरानी बढ़ाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

?_=1" />
">

शहर में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था पर इसका असर भी दिखाई देने लगा है। कई प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर ई-रिक्शा की बेतरतीब आवाजाही के कारण दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ ई-रिक्शा की नंबर प्लेट इतनी अस्पष्ट है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है। लोगों का आरोप है कि नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होती है, जबकि नियम तोड़ने वाले कई वाहन चालक बच निकलते हैं। अब ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के साथ उनके संचालन को व्यवस्थित करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग भी उठ रही है।

यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा सहित सभी तिपहिया वाहनों पर नजर रखी जा रही है। खासतौर पर अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को रोकने के लिए भी पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है। स्कूलों के प्राचार्यों और अभिभावकों को समझाइश दी गई है, वहीं स्कूलों में औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

?_=2" />
">

The post CG NEWS : शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और अस्पष्ट नंबर प्लेट से यातायात व्यवस्था प्रभावित, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई appeared first on Grand News.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.