CG | Tue, 27 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान , KYC से लेकर लोन तक की जानकारी

27 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 833 views
CG NEWS : शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान , KYC से लेकर लोन तक की जानकारी

गरियाबंद। CG NEWS : पाण्डुका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में समग्र शिक्षा के तहत, व्यावसायिक शिक्षा का संचालन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें ट्रेड बीएफएसआई के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया l भ्रमण का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली एवं बैंकिंग गतिविधियों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक देव कुमार वर्मा द्वारा विभिन्न बैंकिंग कार्यों जैसे केवाईसी, सी केवाईसी, लोन के विभिन्न प्रकार में होम लोन, पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।

इस दौरान बच्चों ने बैंक से संबंधित अपनी विभिन्न शंकाओं का समाधान भी बैंक के शाखा प्रबंधक से प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य वाय आर साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी। भ्रमण व्यावसायिक प्रशिक्षक रविशंकर साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.