CG | Fri, 27 November 2026

No Ad Available

CG NEWS : अतिक्रमण पर नगर पंचायत का बुलडोजर एक्शन, गरीब दुकानदारों की दुकानें तोड़ीं, कार्रवाई पर उठे सवाल

27 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 839 views
CG NEWS : अतिक्रमण पर नगर पंचायत का बुलडोजर एक्शन, गरीब दुकानदारों की दुकानें तोड़ीं, कार्रवाई पर उठे सवाल

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS : जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में नगर पंचायत की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है स्वर्गीय बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक के पास सड़क किनारे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने नगर पंचायत का बुलडोजर चला इस दौरान पान ठेला फल दुकान और नाश्ते की छोटी-छोटी दुकानों को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया नगर पंचायत के अनुसार इस भूमि पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस भी जारी किए गए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने पर पुलिस बल और राजस्व विभाग की मौजूदगी में कार्यवाही की गई

वहीं इस कार्रवाई के बाद छोटे दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं और छोटे-छोटे ठेले लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी शौचालय निर्माण के लिए इस स्थान के चयन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जहां शौचालय की आवश्यकता नहीं है, वहां निर्माण प्रस्तावित किया जा रहा है, जबकि बस स्टैंड के पास शौचालय बनाया जाना चाहिए।

इधर रामेश्वर खरे ने बताया कि यह भूमि पामगढ़ के प्रथम विधायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित बहोरिक लाल सूर्यवंशी की प्रतिमा स्थापना के लिए रखी गई थी।

वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में छोटे और गरीब दुकानदारों को निशाना बनाया गया, जबकि बड़े दुकानों पर कार्रवाई नहीं की गई।

आखिर सवाल यह है कि क्या शौचालय निर्माण और अतिक्रमण हटाने के बीच गरीब दुकानदारों के रोजगार का भी ध्यान रखा जाएगा? अब देखना होगा कि नगर पंचायत इन प्रभावित दुकानदारों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करती है या नहीं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.