CG | Wed, 09 September 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

09 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 931 views
CG CRIME NEWS: प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। CG CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में हुए अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पुराना विवाद सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक अमित भंडारी का गांव की ही युवती संतोषी सिंह से पहले से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया गया कि 27 जून 2026 की रात अमित अपने घर से निकला था। इसके बाद अगले दिन अमहदा तालाब के पास एक सुनसान बाड़ी में उसका शव बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने सीडीआर, आईपीडीआर, जीपीएस, सीसीटीवी फुटेज और टावर डंप जैसी तकनीकी जांच का सहारा लिया। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस का संदेह आरोपियों पर गहराता गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस के मुताबिक, बजरंग सिंह क्षत्रिय ने छोटे फावड़े यानी रापा से अमित के सिर और छाती पर वार कर उसकी हत्या की और इसके बाद शव को छिपाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने बजरंग सिंह क्षत्रिय, पप्पू सिंह क्षत्रिय और संतोषी सिंह क्षत्रिय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.