रायपुर। CG breaking : राजधानी के रवि नगर में मंगलवार सुबह ईडी की टीम पहुंचने से हलचल मच गई। पंडरी क्षेत्र स्थित सुशील विला में अधिकारी जांच कर रहे हैं। बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, टीम घर के भीतर दस्तावेज खंगाल रही है। जांच किस व्यक्ति और किस मामले से जुड़ी है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। ईडी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।
इधर, दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की खबर मिल रही है। हालांकि, वहां किन ठिकानों पर जांच चल रही है, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

The post CG breaking : रायपुर में सुशील विला के बाहर सुरक्षा का पहरा, अंदर ED की जांच; दुर्ग में भी कार्रवाई की खबर appeared first on Grand News.