CG | Tue, 27 October 2026

No Ad Available

CG BREAKING : ऑपरेशन निश्चय में पुलिस को बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा और 2 कार जब्त ,7 आरोपी गिरफ्तार

27 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 834 views
CG BREAKING : ऑपरेशन निश्चय में पुलिस को बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा और 2 कार जब्त ,7 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। CG BREAKING : ऑपरेशन निश्चय के तहत सिमगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में ओडिशा से प्रयागराज ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है । मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनसे 30 किलो गांजा, 2 कार और 6 मोबाइल सहित 25 लाख की सामग्री जब्त की है।

वे पुलिस की नाकेबंदी देख भागने की कोशिश की पर उनकी स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई और वे पुलिस के हथे चढ़ गए।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी प्रयागराज के रहने वाले, पत्रकार सहायक और कथित डॉक्टर की आड़ में कर रहे थे तस्करी। थाना सिमगा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है ।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.