CG | Sat, 14 February 2026

No Ad Available

भाजपा कार्यकर्ताओं संग मंत्री राम विचार नेताम की तिरंगा यात्रा.. विभाजन विभीषिका और शहीदों के बलिदान को किया याद

17 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 38 views
भाजपा कार्यकर्ताओं संग मंत्री राम विचार नेताम की तिरंगा यात्रा.. विभाजन विभीषिका और शहीदों के बलिदान को किया याद

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)….79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामानुजगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम विशेष रूप से शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों की गूंज और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। यहां नेताम ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राम विचार नेताम ने कहा—“आज पूरे देशभर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह दिन हमें विभाजन की विभीषिका और कांग्रेस की उस ऐतिहासिक भूल की याद दिलाता है, जब निजी स्वार्थ के कारण भारत दो हिस्सों में बंट गया।”

नेताम ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

लंबे समय बाद मंत्री के रामानुजगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सबका हालचाल पूछा और आत्मीय संवाद किया।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था एसडीओपी बाजी लाल सिंह और टीआई अजय साहू ने दलबल के साथ संभाली।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण कुमार केशरी, शैलेष कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.