CG | Tue, 03 March 2026

No Ad Available

आज दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर ट्रेन दौड़ रही, रक्षाबंधन पर रेलवे का निर्णय

09 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 71 views
आज दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर ट्रेन दौड़ रही, रक्षाबंधन पर रेलवे का निर्णय


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 9 और 10 अगस्त 2025 को दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच दो फेरे लगाएगी। रेलवे के मुताबिक, यह व्यवस्था सिर्फ 2 दिनों के लिए होगी ताकि रक्षाबंधन पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके और यात्री भीड़ से बच सके।


इन 2 ट्रेनों का संचालन


गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर- दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। बीच में भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, खरसिया समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर- रायगढ़ से शाम 7:00 बजे चलेगी। रास्ते में सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ बिलासपुर 8:55 बजे, रायपुर रात 11:30 बजे और अगले दिन सुबह 1:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी।


दुर्ग से रायगढ़ तक का टाइम


दुर्ग 10:30 | रायपुर 11:35 | बिलासपुर 15:10 | जांजगीर-नैला 16:10 | चांपा 16:30 | रायगढ़ 18:50


रायगढ़ से दुर्ग तक का टाइम


रायगढ़ 19:00 | बिलासपुर 20:55 | रायपुर 23:30 | दुर्ग 01:15 (अगले दिन)

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp