CG | Tue, 27 October 2026

No Ad Available

8 जुआरी जंगल से गिरफ्तार, 1 लाख नकदी जब्त

16 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 114 views
8 जुआरी जंगल से गिरफ्तार, 1 लाख नकदी जब्त

कवर्धा। रेंगाखार थाना पुलिस ने जंगल में दबिश दी, जहां एक दर्जन से अधिक लोग ताश के पत्ते लगाकर पैसे दांव पर लगा रहे थे. अचानक हुई कार्रवाई में 8 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.

पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से नगद ₹54,700, आठ मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग ₹58,000 आंकी गई है, ताश की गड्डी और प्लास्टिक की चटाई जब्त की. कुल ज़ब्ती का मूल्य करीब ₹1.12 लाख बताया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार जुआरियों में कबीरधाम जिले के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के दमोह जिले से आए लोग भी शामिल हैं. सभी के पास से अलग-अलग नकद रकम और मोबाइल बरामद किए गए हैं.


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.