CG | Tue, 29 September 2026

No Ad Available

16 लाख फॉलोअर्स वाली ‘मिस प्रिटी इंडिया’ निधि तिवारी की मौत, कमरे में मिला शव

28 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 977 views
16 लाख फॉलोअर्स वाली ‘मिस प्रिटी इंडिया’ निधि तिवारी की मौत, कमरे में मिला शव

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 साल की निधि ने पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था। रविवार सुबह सिंगरौली के भूसा मोड़ इलाके में स्थित उनके घर के एक कमरे में उनका शव मिला. निधि का सपना फिल्म इंडस्ट्री में जाने का था। लेकिन अचानक उनका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निधि के फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी-खासी पहचान थी. साल 2024 में निधि ने ‘मिस प्रेटी इंडिया’ का खिताब जीता था, इसके बाद मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं. मोरवा पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। परिवार और परिचितों से पूछताछ के साथ पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थीं. वे रील्स बनाती और पोस्ट करती थीं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। निधि लोकल इवेंट्स में भी शामिल होती थीं. उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खिताब जीते थे। साल 2024 में निधि ने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता. उनका सपना फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम करने का था।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.