CG | Tue, 03 March 2026

No Ad Available

14 अगस्त के बाद साय कैबिनेट का विस्तार

09 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 74 views
14 अगस्त के बाद साय कैबिनेट का विस्तार


रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा प्रदेश की राजनीति में जोरों पर है। मंत्री बनने की रेस में लगे विधायक कैबिनेट में शामिल होने के लिए एप्रोच और लॉबी का सहारा ले रहे है। बीजेपी संगठन में चर्चा है, कि 10 अगस्त को लिस्ट जारी हो सकती है लेकिन कैबिनेट विस्तार में अभी थोड़ा समय है। मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे विधायकों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कैबिनेट का विस्तार अभी 14 अगस्त तक नहीं होगा। क्योंकि प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका विदेश प्रवास पर है। वे 14 अगस्त को प्रदेश वापस लौटेंगे और उसके बाद उनसे समय लेकर मंत्रीमंडल विस्तार की अंतिम तिथि जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को 1 साल 7 महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण गठन नहीं हुआ है। साय कैबिनेट के गठन के समय मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्री शामिल थे, जबकि परंपरागत रूप से प्रदेश में 13 मंत्री कैबिनेट में रहते हैं। यानी शुरुआत से ही एक पद खाली था। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रियों की संख्या घटकर 11 रह गई। इस तरह, वर्तमान में साय कैबिनेट में कुल दो मंत्री पद रिक्त हैं।

इन रिक्त पदों के लिए 8 से ज्यादा विधायक लॉबिंग कर रहे है। लेकिन अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल में से तीन लोगों को कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है। यानि वर्तमान के एक मंत्री को कैबिनेट से बाहर करके नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp