CG | Thu, 24 September 2026

No Ad Available

युवा अभिव्यक्ति समारोह, 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान

24 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 889 views
युवा अभिव्यक्ति समारोह, 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान

रायपुर। रायपुर में वक्ता मंच और जन एकता फाउंडेशन की ओर से युवा अभिव्यक्ति समारोह का आयोजन विमतारा सभागार में किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे राजधानी और आसपास के 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपसंचालक (वित्त) श्रद्धा सुमन एक्का थीं। वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मेकाहारा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. अंशुली कलश और डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जल संरक्षण से लेकर पत्रकारिता तक, अलग-अलग क्षेत्र से चयन

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि इस साल युवा सम्मान के लिए जल संरक्षण, लोक कला, जैव विविधता संरक्षण, रक्तदान, छत्तीसगढ़ी भाषा, खेल, लेखन, पत्रकारिता, शिक्षा और चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में काम कर रहे युवाओं का चयन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रांजल सिंह राजपूत के भरथरी गायन और खेम यादव के छत्तीसगढ़ी लोकगीत से हुई। इसके बाद प्रणम तिवारी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. अनुराग सिंह विश्वकर्मा ने जैव और वन संरक्षण, ऐश्वर्या पाठक ने खेल, डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने जल संरक्षण, डॉ. अर्चना तुपट ने साहित्य और अमित कुमार चौहान ने मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में अपने काम, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी दी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.