CG | Wed, 08 April 2026

No Ad Available

WORLD NEWS: “युद्ध पर ब्रेक” — ट्रंप ने ईरान पर हमले रोके, 2 हफ्ते का सीजफायर ऐलान, दुनिया में राहत की लहर

08 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 3 views
WORLD NEWS: “युद्ध पर ब्रेक” — ट्रंप ने ईरान पर हमले रोके, 2 हफ्ते का सीजफायर ऐलान, दुनिया में राहत की लहर

अमेरिका। WORLD NEWS: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर चल रहे “बमबारी और हमले” के अभियान को फिलहाल रोकने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है, वहीं ईरान की ओर से आए 10-सूत्रीय प्रस्ताव को उन्होंने “व्यावहारिक और बातचीत के लायक” बताया।

इस फैसले के तहत दोनों पक्षों ने दो हफ्ते के लिए डबल-साइडेड सीजफायर पर सहमति जताई है, जिससे लंबे समय से जारी तनाव में राहत की उम्मीद जगी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर चुका है और अब स्थायी शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम होगा, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और पूरी तरह खोलने जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। इस अचानक आए फैसले ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह अस्थायी युद्धविराम स्थायी शांति में बदल पाएगा।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.