CG | Mon, 19 October 2026

No Ad Available

Weather update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले 2-3 दिन तापमान में गिरावट के संकेत

09 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 172 views
Weather update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, अगले 2-3 दिन तापमान में गिरावट के संकेत

मौसम अपडेट। Weather update: प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के भीतर ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवेश होने की संभावना है, जिसके चलते रात के तापमान में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।

इसी बीच, आज प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है और कहीं भी वर्षा जैसी स्थिति नहीं बनेगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.