CG | Tue, 02 June 2026

No Ad Available

वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय संगठक, पहले भी संभाल चुके है कई बड़ी जिम्मेदारी

01 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 10 views
वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय संगठक, पहले भी संभाल चुके है कई बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के उन प्रमुख संगठनकर्ताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया है. वो भाजपा के बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वह करीब आठ वर्षों तक उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले (तत्कालीन बस्ती) के बेलौली गांव में किसान परिवार में जन्मे नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने माता-पिता गिरिजा पति त्रिपाठी और गणेशा देवी की बच्चों में सबसे बड़े हैं. स्कूली शिक्षा के दौरान बस्ती में ही उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ. संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहने के दौरान उन्होंने प्रचारक के रूप में काम किया और युवाओं के बीच वैचारिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी उन्होंने जिम्मेदारियां निभाईं, जहां उनकी पहचान एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में बनी

वर्ष 2003 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और चुनावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. उत्तर प्रदेश में लगभग आठ वर्षों तक जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 2011 में उन्हें बिहार भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया.

अगस्त 2021 में भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार और झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया. यह पद संगठनात्मक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पार्टी और संघ के बीच समन्वय के साथ-साथ चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भी संभालता है. सार्वजनिक मंचों पर उनकी मौजूदगी भले कम दिखती हो, लेकिन संगठनात्मक फैसलों और रणनीतिक बैठकों में उनकी भूमिका बेहद प्रभावशाली मानी जाती है.

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। pic.twitter.com/9LaEORKsZy
— BJP (@BJP4India)
?ref_src=twsrc%5Etfw" target="_blank">June 1, 2026


 

 

 


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.