CG | Wed, 28 October 2026

No Ad Available

विस्फोटक और हथियार बरामद, बीजापुर जंगल में छिपाकर रखे थे नक्सलियों ने

14 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 139 views
विस्फोटक और हथियार बरामद, बीजापुर जंगल में छिपाकर रखे थे नक्सलियों ने


बीजापुर. नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पामेड़ एवं तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. साथ ही बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए हैं.

जानकारी के मुताबिक, गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर एवं उड़तामल्ला की ओर माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 एवं जिला सुकमा से कोबरा 203 की संयुक्त टीमें रवाना हुई थी. अभियान के दौरान उड़तामल्ला के जंगल में निर्मित माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया.

कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए हैं. जब्त सामग्री में भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पोच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर), आरी ब्लेड, स्पीकर आदि शामिल हैं.


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.