CG | Sat, 13 September 2025

Ad

उत्कृष्ट कार्य के लिए बिलासपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

17 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 26 views
उत्कृष्ट कार्य के लिए बिलासपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

शशि मिश्रा

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान; एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

बिलासपुर। 15 अगस्त 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सशस्त्र बल, जिला बल, नगर सेना (महिला-पुरुष) के साथ एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और रेडक्रॉस के 13 प्लाटून ने हर्ष फायर और प्रभावशाली मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया और कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं ने पाँच रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में विभागीय कार्यों में बेहतर, उत्कृष्ट और त्वरित कार्रवाई करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री अरुण साव के हाथों प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी (संक्षिप्त सूची)

नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन): श्री निमितेश सिंह — एनडीपीएस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नशीली सिरप/तस्करों की संपत्ति जब्ती।

निरीक्षक (अ.) बृजबिहारी साहू — विभागीय एवं प्राथमिक जाँच कार्य।

निरीक्षक अजहरउद्दीन (ACCU) — साइबर ठगी/धोखाधड़ी प्रकरणों में गिरफ्तारी व निराकरण।

निरीक्षक देवेश राठौर (प्रभारी शिकायत शाखा) — शिकायतों का प्रभावी निराकरण।

निरीक्षक निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी सरकंडा) — थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण।

निरीक्षक स्वेता मिश्रा गौरहा (विधि शाखा, मान. उच्च न्यायालय) — न्यायालयीन कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन।

उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (थाना सकरी) — धोखाधड़ी प्रकरणों में गिरफ्तारी।

उप निरीक्षक विष्णु यादव (थाना सिविल लाइन) — नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

उप निरीक्षक राज सिंह (चौकी प्रभारी बेलगहना) — 10 माह के शिशु की सुरक्षित बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी।

उनि (अ.) नरेंद्र सिंह (जिला विशेष शाखा) — शाखा दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन।

उनि (अ.) राजाराम ध्रुव (OM शाखा) — विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन।

स.उनि. गौरीशंकर बघेल (रीडर प्रथम शाखा) — अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्य।

स.उनि. (अ.) आदित्य शर्मा (AC प्रथम शाखा) — पुलिस कल्याण कार्य।

स.उनि. (अ.) आकांक्षा दाण्डवेकर (विधि शाखा) — विधि शाखा दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन।

स.उनि. (अ.) वंदना कौरव (अवकाश शाखा) — पुलिस कल्याण संबंधित कार्य।

स.उनि. (अ.) सुरेन्द्र डड़सेना (रिकॉर्ड शाखा) — अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव में सराहनीय कार्य।

प्र.आर. 277 बलवीर सिंह (थाना सरकंडा) — संपत्ति संबंधी अपराधों के निराकरण व गिरफ्तारी।

प्र.आर. 622 घनश्याम तिवारी (जिला विशेष शाखा) — शाखा दायित्वों का उत्कृष्ट कार्य।

प्र.आर. 655 नाहिद हुसैन (यातायात) — सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना।

आर. 905 मोहन धुरी (रीडर चतुर्थ शाखा) — शहीद सेल कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन।

आर. 810 नोहर साहू (डायल-112) — जिले में डायल-112 का सुव्यवस्थित संचालन।

आर. 364 मुकेश निराला (रीडर तृतीय शाखा) — माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुलिस विभाग के प्रकरणों में जवाब-दावा।

आर. 1163 सुदर्शन मरकाम (थाना रतनपुर) — बीट आरक्षक कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन।

आर. 953 विकास राम (ACCU) — ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के 238 प्रकरणों में पीड़ितों की राशि वापसी; 2 प्रकरणों में तकनीकी इनपुट व आरोपी गिरफ्तारी।

आर. 1505 संजय विश्वास (थाना सीपत) — डायल-112 संबंधित कर्तव्यों में उत्कृष्ट कार्य।

आर. 1489 सतपुरन जांगड़े (थाना चकरभाठा) — विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तारी व सूचना संकलन।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अर्चना झा, रामगोपाल करियारे, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (IPS प्रशिक्षु), उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp