CG | Mon, 10 August 2026

No Ad Available

UGC-NET, CSIR-NET और ICAR की Answer Key कब होगी जारी? NTA ने दी अहम जानकारी

10 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 932 views
UGC-NET, CSIR-NET और ICAR की Answer Key कब होगी जारी? NTA ने दी अहम जानकारी

DESK . राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 की आंसर की को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. NTA की नोटिस के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. बता दें यूजीसी नेट, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) और AICE (PhD) 2026 परीक्षाओं में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है.

एजेंसी ने बताया है कि आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन के माध्यम से उसे देख सकेंगे. आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगी. साथ ही अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से चैलेंज भी कर सकेंगे.

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

NTA की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रोविजनल आंसर की के साथ चुनौती दर्ज करने की प्रोसेस, शुल्क और समय-सीमा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जाएंगे. अभ्यर्थी नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और केवल NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही मान्य मानें.


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.