रायपुर। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन दो दिवसीय नई दिल्ली के दौरे पर है। इस दौरान वे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात करेंगे। मंत्री देवांगन कल रात 10 अगस्त (रविवार) को रात 8.30 बजे की फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना हुए थे। रात 10.05 बजे वे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे था।
मंत्री देवांगन 11 एवं 12 अगस्त को नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वे नई दिल्ली से 12 अगस्त को शाम 7.20 बजे फ्लाईट से प्रस्थान कर 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।