CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

Traffic rules: हाइवे पर सख्ती: सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, 24 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 890 views
Traffic rules: हाइवे पर सख्ती: सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, 24 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

रायगढ़। Traffic rules रायगढ़ सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने जिला प्रशासन एवं पुलिस ने छातामुड़ा चौक सहित प्रमुख मार्गों पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती गई।

अपर कलेक्टर अपूर्व टोप्पो, डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू और एसडीओ एनएच महेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सार्वजनिक मार्ग पर भारी वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने वाले एक ट्रक मालिक के खिलाफ थाना जूटमिल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

अभियान के दौरान हाईवे किनारे नालियों पर कब्जा कर लगाए गए दो ठेलों को भी हटाया गया। वहीं बेतरतीब पार्किंग करने वाले 24 भारी वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 49 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने वाहन मालिक संघ के पदाधिकारियों को एफसीआई से छातामुड़ा चौक तक सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े नहीं करने के निर्देश दिए। सड़क किनारे गैरेज संचालकों को भी सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर मरम्मत नहीं करने की अंतिम चेतावनी दी गई। प्रशासन ने कहा कि यातायात बाधित करने और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.