रायपुर। SPORTS NEWS : गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट 2026 में आज महिला एकल वर्ग के प्रथम दौर के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई।
यह प्रतियोगिता रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में आयोजित की जा रही है, जहां लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
महिला एकल वर्ग – प्रथम दौर मुकाबले
राजस्थान की आयुषी तंवर ने छत्तीसगढ़ की तनिष्का भटनागर को 6-3, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पंजाब की गाम्या गुप्ता ने कर्नाटक की अनर्वा श्यामराज को 6-4, 6-1 से पराजित किया।
मध्य प्रदेश की आन्या चौबे ने तेलंगाना की सान्वी वुंड्याला को 6-2, 6-2 से हराया।
उत्तर प्रदेश की अनन्या जैन ने महाराष्ट्र की सिया नुल्कर को 6-1, 6-1 से मात दी।
तेलंगाना की सौख्य गद्दम ने कर्नाटक की नियामिका बालाजी को 6-4, 7-6 से हराया।
गुजरात की धान्वी काले ने दिल्ली की स्नेह नंदाल को 5-7, 6-1, 6-1 से शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
तमिलनाडु की लावण्या श्रीकृष्णन को कनसीडेड के माध्यम से जीत प्राप्त हुई।
असम की स्निग्धा पाटीबंडला ने पश्चिम बंगाल की किन्जा शेख को 6-4, 6-0 से पराजित किया।
उत्तर प्रदेश की शताक्षी चौधरी ने मध्य प्रदेश की पूर्वा सिंह को 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बिहार की हंसिका सिंह ने चंडीगढ़ की मृणालिनी शर्मा को 6-1, 7-6 से हराया।
तमिलनाडु की महाधी अरुणकुमार ने कर्नाटक की निकांशी चौरसिया को 6-1, 6-4 से मात दी।
कर्नाटक की सुरभि श्रीनिवास ने महाराष्ट्र की अभिषा रैकवार को 6-2, 6-1 से हराया।
दिल्ली की इंचारैशी हिरेमठ ने छत्तीसगढ़ की आशी गुप्ता को 6-0, 6-1 से एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की।
छत्तीसगढ़ की आनंदिता शर्मा ने असम की बृष्णा खान को 6-3, 6-1 से हराया।
असम की अर्नावी देबनाथ ने तेलंगाना की निधि अग्रवाल को 3-0 (कनसीडेड) से पराजित किया।
तेलंगाना की थानिया गोगुलामांडा ने अपने मुकाबले में 6-2, 6-0 से जीत हासिल की