CG | Wed, 25 February 2026

No Ad Available

Spa Center Raid: पुलिस रेड बनी जानलेवा, स्पा सेंटर से कूदने पर युवती की मौत

24 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 8 views
Spa Center Raid: पुलिस रेड बनी जानलेवा, स्पा सेंटर से कूदने पर युवती की मौत

महाराष्ट्र। Spa Center Raid: पुणे शहर के विमाननगर इलाके में स्थित सिटी स्पेस इमारत के एक स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गई जब घबराहट में एक युवती और स्पा सेंटर का मैनेजर इमारत की खिड़की से कूद गए।

इस घटना में युवती के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि मैनेजर के पैर में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे विमाननगर पुलिस टीम स्पा सेंटर पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी, जहां दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर मौजूद युवती और मैनेजर कथित तौर पर घबराकर खिड़की से नीचे कूद गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्पा सेंटर से अन्य चार युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद पुलिस करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर मौजूद रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि घायल युवती और मैनेजर को तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया और यदि समय पर इलाज मिलता तो युवती की जान बच सकती थी।

हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.