CG | Wed, 11 November 2026

No Ad Available

Smriti Irani CG Visit: छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं, धरमजयगढ़ में अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ करेंगी बैठक

11 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 729 views
Smriti Irani CG Visit: छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं, धरमजयगढ़ में अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ करेंगी बैठक

रायपुर। Smriti Irani CG Visit: भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार, 11 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट से वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जाएंगी, जहां 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम होना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनके आगमन को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, फिर बैठक

ईरानी धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं देखेंगी। इसके बाद अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में आयोजन और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। बैठक के बाद उनका रायपुर होते हुए देर रात दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद ईरानी का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर प्रदेश आई थीं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.