CG | Mon, 09 March 2026

No Ad Available

Smoking In Flight:फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीता मिला यात्री, एयरपोर्ट पर उतारते ही दर्ज हुआ केस

09 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 4 views
Smoking In Flight:फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीता मिला यात्री, एयरपोर्ट पर उतारते ही दर्ज हुआ केस

पणजी। Smoking In Flight: दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उड़ान के दौरान एक यात्री को विमान के टॉयलेट में बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना शनिवार को अकासा एयर की फ्लाइट QP-1625 में हुई। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी आशीष नाम का यात्री इस फ्लाइट से दिल्ली से गोवा जा रहा था। उड़ान के दौरान चालक दल को जानकारी मिली कि विमान के शौचालय में धूम्रपान किया जा रहा है। जांच करने पर यात्री को बीड़ी पीते हुए पाया गया और उसके पास एक लाइटर भी बरामद हुआ।

एयरलाइन ने अपनी शिकायत में बताया कि विमान में इस तरह का कृत्य न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता था। घटना के बाद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की और गोवा पहुंचने पर यात्री को अधिकारियों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं अकासा एयर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चालक दल ने सभी सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं का पालन किया।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.