CG | Tue, 03 March 2026

No Ad Available

सिरगिट्टी पुलिस का देर रात अभियान: 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर अलग से कार्रवाई

17 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 158 views
सिरगिट्टी पुलिस का देर रात अभियान: 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर अलग से कार्रवाई

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस की रात थाना सिरगिट्टी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान चलाया। देर रात संदिग्ध रूप से घूम रहे और पूर्व में अपराधों में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि 2 अन्य पर अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश विश्वकर्मा, रजत दुबे, मुल्तान खान, लक्की नेताम, बाबी बजाज और दादू ध्रुव शामिल हैं। वहीं, लक्की यादव और रोहन मंडावी पर भी धारा 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp