CG | Sun, 26 July 2026

No Ad Available

सिहोरा में धान खरीदी का आगाज़: सेवा सहकारी समिति ने संभाली मोर्चा, किसानों में राहत की उम्मीद

08 Dec 2025 | प्रशांत बाजपेई | 1518 views
सिहोरा में धान खरीदी का आगाज़: सेवा सहकारी समिति ने संभाली मोर्चा, किसानों में राहत की उम्मीद

सिहोरा में धान खरीदी का आगाज़: सेवा सहकारी समिति ने संभाली मोर्चा, किसानों में राहत की उम्मीद


शुभारंभ में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, व्यवस्थाएँ दुरुस्त—तौल से भंडारण तक पूरी तैयारी


सिहोरा


सिहोरा में इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। सेवा सहकारी समिति सिहोरा ने खरीदी का मोर्चा संभालते ही किसानों के बीच नई उम्मीद जगाई है। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे और पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया।


सिहोरा के धान खरीदी केंद्र का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया, जहां सेवा सहकारी समिति सिहोरा द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। खरीदी केंद्र को किसानों की सुविधा के अनुरूप तैयार किया गया है। तौल मशीन, स्टैकिंग, भंडारण व्यवस्था, पंजीयन, ट्रॉली व्यवस्था से लेकर टोकन प्रबंधन तक सभी व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया गया।


शुभारंभ कार्यक्रम में वेयरहाउस संचालक आशीष वीरू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, खरीदी प्रभारी खगेश पटेल, ऑपरेटर सचिन यादव, समिति प्रबंधक गौरव शुक्ला मौजूद रहे। वहीं राजेंद्र साहू, रवि तिवारी, आशीष रजक, दुर्गा झारिया, विक्की तिवारी, पुनीत बर्मन सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


अधिकारियों ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पूरी टीम सतर्क है। निर्धारित समय पर तौल, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान खरीदी केंद्र की प्राथमिकता रहेगी। किसानों ने भी खरीदी शुरू होने पर राहत जताई और समिति के इस प्रयास की सराहना की।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.