Shubman Gill Injury : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत को करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द के चलते अभी अस्पताल में भर्ती है और अब इस टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे।
बता दें गिल कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अब ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं।
डॉक्टरों की निगरानी में है गिल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटे तो उसके बाद उन्हें वहां से सीधे अस्पताल ले जाया गया था। गिल अभी अस्पताल में डाक्टरों की देखरेख में हैं।
The post Shubman Gill Injury : भारत को तगड़ा झटका; कप्तान गिल अस्पताल में भर्ती, टेस्ट सीरीज से बाहर appeared first on Grand News.