CG | Sun, 09 August 2026

No Ad Available

श्री राम राज युवा संगठन का अनूठी पहल एक पेड़ प्रभु श्री राम के नाम अभियान के तहत श्री भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर और प्रिंस क्लब परिसर में किया वृक्षारोपण

09 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 911 views
श्री राम राज युवा संगठन का अनूठी पहल एक पेड़ प्रभु श्री राम के नाम अभियान के तहत  श्री भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर और प्रिंस क्लब परिसर में किया वृक्षारोपण

गरियाबंद। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना को जोड़कर _श्री रामराज युवा संगठन_ ने गरियाबंद में एक पेड़ प्रभु श्री राम के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के युवाओं ने शहर के *भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर* एवं *प्रिंस क्लब परिसर* में उत्साह के साथ पौधे लगाकर प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार देना है। सुबह से ही संगठन के सदस्य, स्थानीय युवा और पर्यावरण प्रेमी दोनों स्थानों पर एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर गड्ढे खोदे, पौधे रोपे और मिट्टी डाली। संगठन के युवा पूरी तन्मयता से पौधा लगाई , जो इस अभियान के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

“आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ लगाएं” के नारे के साथ युवाओं ने समाज के हर वर्ग से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। पदाधिकारियों का मानना है कि आज का छोटा सा प्रयास आने वाले समय में शुद्ध हवा, ठंडी छाया और हरियाली के रूप में पूरे समाज को लाभ देगा।

भूतेश्वर भगवान परिसर को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए और प्रिंस क्लब परिसर को सार्वजनिक स्थल के रूप में चुनकर संगठन ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति और हर स्थान की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जन्मदिन, त्योहार और विशेष अवसरों पर भी पौधे लगाकर प्रकृति को समर्पित करेंगे।

श्री रामराज युवा संगठन ने अंत में संदेश दिया कि ‘एक पेड़ लगाएं, प्रकृति को बचाएं और जीवन को खुशहाल बनाएं’ संगठन के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि जब युवा इस तरह धार्मिक और सामाजिक कार्यों को एक साथ जोड़कर आगे आते हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित है।

संगठन ने आगे भी जिले के अन्य सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और मंदिर परिसरों में वृक्षारोपण करने की योजना बनाई है, ताकि गरियाबंद को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके।

*श्री प्रकाश सोनी जी* ने कहा “एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की विरासत है।” इसी संदेश के साथ संगठन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

श्री रामराज युवा संगठन के सभी युवा साथियो ने कहा कि “एक पेड़ प्रभु श्री राम के नाम” अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखते हुए पौधों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर श्रीराम रामराज युवा संगठन के प्रकाश सोनी, श्रीवास जी, नितेश सिन्हा, भानु प्रकाश सिंह राजपूत, नवीन सिन्हा, रोमेश सिन्हा, गजानन नागेश, कुणाल देवांगन, राहुल साहू, वैभव सोनी, आयुष सोनी, खीरसिंह यादव, गुरुदीप ठाकुर एवं जनप्रतिनिधि विष्णु मरकाम सभापति, सुनील यादव समाजसेवी, सरला उईके एल्डरमैन, सूरज सिन्हा सभापति,भेषु देवांगन,श्री भूतेश्वर नाथ समिति के अध्यक्ष पारस ठाकुर एवं रोहन सिन्हा समेत सभी लोगो ने पौधों लगाया और नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.