CG | Sun, 13 September 2026

No Ad Available

शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 में 98 शिक्षकों का सम्मान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं छग महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

13 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 1008 views
शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 में 98 शिक्षकों का सम्मान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं छग महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

रायपुर। रोटरी क्लब, राजेंद्र नगर, रायपुर में आयोजित शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 98 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह के दौरान डॉ. ममता साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम में डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. रघुनाथ भारद्वाज, डॉ. विपुल चौधरी और डॉ. कविता कुम्भग्ज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।

समारोह के आयोजक पीयूष जैन सहित आयोजन से जुड़े स्टाफ और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने पर जोर दिया गया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.