CG | Wed, 06 August 2025

No Ad Available

शासकीय खरीददारियों में भण्डार क्रय नियम का पालन सुनिश्चित हो: कलेक्टर

05 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 4 views
शासकीय खरीददारियों में भण्डार क्रय नियम का पालन सुनिश्चित हो: कलेक्टर


दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सर्वप्रथम विभाग प्रमुखों को अवगत कराया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण 8 अगस्त, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा। अभियान के दौरान समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों, आवासीय भवनों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही भवनों को रोशनी उसके परिसरों को, रंगोली से सजाया जाएगा और सेल्फी जोन तैयार किए जाएंगे। ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का पम्पलेट, बैनर, स्टैंडीज आदि के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाकर रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे को स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण हेतु कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों में तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।


द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जनसहभागिता से तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों और खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कॉरपोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित इस अभियान में भाग लेने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कलेक्टर ने आगे बताया कि ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में ग्राम सरपंचों, नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय स्व- सहायता समूहों को तिरंगे के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा ग्राम पंचायतों में तिरंगे की बिक्री एवं वितरण के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में डाकघर और उचित मूल्य की दुकानें तिरंगे के वितरण-बिक्री केंद्र के रूप में कार्य करेंगी। आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु टोल नाकों, चेक पोस्टों आदि पर पंपलेट्स और स्टॉकर्स का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम की व्यापक जागरूकता के लिए स्कूलों, छात्रावासों, ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों के तहत पंजीयन करवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp