CG | Sun, 14 June 2026

No Ad Available

ROAD ACCIDENT: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, वाहन छोड़कर मौके से फरार हुई युवती

08 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 9 views
ROAD ACCIDENT: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, वाहन छोड़कर मौके से फरार हुई युवती

बिलासपुर। ROAD ACCIDENT: ​बिलासपुर के मंगला-उसलापुर मार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार चला रही युवती को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद युवती का व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच मंगला-उसलापुर मार्ग पर एक कार तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही कार चला रही युवती वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर उसलापुर की ओर पैदल निकल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ दूरी पर खड़े एक युवक की बाइक पर सवार होकर युवती मौके से चली गई। क्षतिग्रस्त कार सड़क किनारे ही पड़ी रही, जिसके बाद आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक को झपकी आने, लापरवाही या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। साथ ही कार चालक युवती की पहचान और उसके घटनास्थल छोड़कर जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.