रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) रायपुर शहर के जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 8 मंत्री सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शंकर साहू और राज गायकवाड़ को महामंत्री बनाया गया है। वहीं राहुल यादव, अन्वेष पांडे, गुरमीत सिंह सहित अन्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर गोपी शर्मा, जयप्रकाश फुटान समेत अन्य कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
इसके अलावा, खेमसागर हीयाल को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि संभव शाह, अक्षत शर्मा और आयुष शर्मा को मीडिया सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ये समस्त जानकारी मीडिया सहप्रभारी अक्षत शर्मा ने दी है।
देखें पूरी लिस्ट